[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चावो दादी मंदिर में लगेगा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, कल होगा आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चावो दादी मंदिर में लगेगा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, कल होगा आयोजन

चावो दादी मंदिर में लगेगा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, कल होगा आयोजन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : महावीर इंटरनेशनल सनराइज एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में 22 मार्च रविवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चावो दादी मंदिर, झुंझुनूं में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर संयोजक श्याम सुंदर जालान ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आधुनिक मशीनों से आंखों की जांच की जाएगी। साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाइयां एवं चश्मे भी वितरित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मोतियाबिंद के चयनित रोगियों के ऑपरेशन रियायती दरों पर कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप से संबंधित रोगियों की जांच भी निःशुल्क की जाएगी। आयोजकों ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles