मुस्लिम भाइयों ने उत्साह से अदा की जुमातुल विदा की नमाज
बड़ी ईदगाह में 7:45 ओर छोटी ईदगाह में 8 बजे होगी ईद की नमाज
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : रमजान के मुकद्दस महीने में आने वाले आखरी जुमे को जुमातुल विदा कहा जाता है। जुमातुल विदा को लेकर मुस्लिम भाइयों में बेहद उत्साह नजर आया। मुस्लिम भाई अजान से पहले ही मस्जिदों में पहुंच गए। बड़ों के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चे भी जुमातुल विदा की नमाज के लिए मस्जिदों की तरफ दौड़ते नजर आए। हर साल जुमातुल विदा के मौके पर मस्जिदों में भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में मस्जिद कमेटी की ओर से नमाजियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई।
जुमातुल विदा की नमाज से पहले जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अकबर अली ने अपनी तकरीर में कहा कि इबादत सिर्फ अल्लाह की रजा के लिए करनी चाहिए। दिखावे के लिए की गई बंदगी रब की बारगाह में काबिले कुबूल नहीं होती। उन्होंने अपने बयान में बताया कि सिर्फ इबादत करना बड़ी बात नहीं बल्कि रमजान में की गई इबादतों को बचाना और उस पर अमल करना बड़ी बात है। मुस्लिम भाइयों को चाहिए कि वो जिस तरह से रमजान में अल्लाह की इबादत और नेक काम करते रहे इसी तरह रमजान के बाद भी रब की इबादत करें और यतीम और मिस्कीनों की मदद करते रहें।
मौलाना अली ने सदका-ए-फित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि सदका-ए-फित्र ईद की नमाज से पहले-पहले अदा करना चाहिए। शुक्रवार को बड़ों के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों ने भी जुमातुल विदा का रोजा रखकर इफ्तार के वक्त देश में खुशहाली की दुआ मांगी। मुस्लिम भाई शुक्रवार को दिनभर गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करते नजर आए।
बड़ी ईदगाह में 7:45 ओर छोटी ईदगाह में 8 बजे होगी ईद की नमाज
जुमातुल विदा की नमाज के दौरान मस्जिद कमेटी की ओर से इंदुल फितर की नमाज का समय भी मुकर्रर किया गया। जामा मस्जिद के इमाम अकबर अली व मदीना मस्जिद के इमाम मौलाना उमर ने बताया कि बड़ी ईदगाह में ईदुल फितर की नमाज सुबह 7:45 ओर छोटी ईदगाह में ईद की नमाज 8 बजे अदा की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2068754


