सीएलजी बैठक में की आपसी प्रेम और भाईचारे से ईद का त्योहार मनाने की अपील
ग्रामीणों को बताए साइबर क्राइम से बचने के तरीके
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : ईद के त्योहार को लेकर मोहर्रम वाले चौक में शुक्रवार को सीएलजी की बैठक बगड़ थानाधिकारी दौलतराम की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने दोनों समुदाय के लोगों से ईद का त्योहार प्रेम व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों के बारे में आप हमें सूचित करें। उन्होंने ग्रामीणों को साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताएं और कहा कि अनजान नम्बरों से आए वीडियो कॉल अटेंड करने से बचें। ऐसे कॉल आने पर उसे काटकर तुरंत अपने परिचितों के नंबर पर कॉल कर पूरी जानकारी लें। लालच में आकर अनजान लिंक को ओपन ना करें। बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने ईद का त्यौहार आपसी प्रेम और भाईचारे से मनाने के लिए पुलिस को आश्वस्त किया। ग्रामीण ने रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल्द से जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सरपंच आमीन मनियार, मौलाना अकबर अली, मौलाना उमर, मौलाना वाहिद, कांस्टेबल रणवीर, सुशील, अकबर तेली, महफूज, अब्दुल कयूम, दिनेश बरवड़ सहित कई लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2068765


