[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

5 साल की नन्ही इनाया गोरी ने रमजान माह में रखा पहला रोज़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

5 साल की नन्ही इनाया गोरी ने रमजान माह में रखा पहला रोज़ा

5 साल की नन्ही इनाया गोरी ने रमजान माह में रखा पहला रोज़ा

मंड्रेला : क़स्बा निवासी 5 वर्षीय नन्ही बच्ची इनाया गोरी पुत्री इरफान गोरी, ने छोटी सी उम्र में ही रमजान के पाक महीनें की अहमियत को समझते हुए अपना पहला रोज़ा रखा। इतनी कम उम्र में रोज़ा रखने को लेकर परिवार और मोहल्ले के लोगों में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला। परिजनों ने बताया कि इनाया ने पूरे उत्साह और खुशी के साथ रोज़ा रखा और दिनभर बड़े धैर्य के साथ इबादत में लगी रही। रोज़ा इफ्तार के समय परिवार के सदस्यों ने उसकी हौसला अफजाई की और दुआएं दीं। माता रुकसार गोरी ने बताया कि इनाया बचपन से ही पाक माहौल में पली-बढ़ी है और रोज़े को लेकर उसमें खास उत्साह था। उन्होंने कहा कि हमें अपनी बेटी पर गर्व है कि इतनी छोटी उम्र में उसने पहला रोज़ा रखा। हमने उसे हमेशा अच्छे संस्कार और दीन की तालीम देने की कोशिश की है। अल्लाह से दुआ है कि वह उसे नेक रास्ते पर चलने की तौफीक दे।

Related Articles