आमजन की सुविधा के लिए आगे आए भामाशाह, पुलिस थाने में भेंट किया आरओ व वाटर डिस्पेंसर
भामाशाह सुशील चेजारा ने पुलिस थाने में पेयजल हेतु भेंट की सामग्री
उदयपुरवाटी : क़स्बे के पुलिस थाना परिसर में सोमवार को जन-सहयोग व सेवा की एक मिसाल देखने को मिली। भामाशाह तथा व्यापारी सुशील चेजारा ने पुलिसकर्मियों की सुविधा हेतु एक बड़ा आर ओ सिस्टम, 1100 लीटर पानी की टंकी व वाटर डिस्पेंसर भेंट किया। थानाधिकारी रामपाल मीणा ने बताया कि हाल ही में व्यापारियों के साथ आयोजित एक बैठक में थाने की कुछ मूलभूत समस्याओं पर चर्चा की गई थी। इस चर्चा के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
इससे पूर्व क़स्बे के व्यापारियों द्वारा पुलिस थाने में 31 कुर्सियां भेंट की गई थीं, अब सुशील चेजारा ने पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहयोग किया है। ताराचंद मित्तल ने कहा कि हमारी सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहने वाले पुलिस के जवानों की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना हमारा परम कर्तव्य है। इसी भावना से प्रेरित होकर क़स्बे के भामाशाह निरंतर सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं।
इस दौरान निवर्तमान पार्षद राजेन्द्र ढेनवाल, एएसआई जीवनराम, लक्ष्मण सिंह, एचएम हरसहाय, हेड कांस्टेबल मनमोहन, विक्रमसिंह, अनिल कुमार, सुनील कुमार, गुलशन कुमार, अनुराग, जितेन्द्र सिंह, रमेश, अमित पायल सहित कई गणमान्य लोग व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2063862

