[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ईद,रामनवमी, गणगौर, त्योहारों को लेकर कानून व सुरक्षा व्यवस्था रहे मुस्तैद ‌- जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ईद,रामनवमी, गणगौर, त्योहारों को लेकर कानून व सुरक्षा व्यवस्था रहे मुस्तैद ‌- जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा

‌गर्मियों से पहले आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जिला मुख्यालय पर ‌ ‌ त्योहारों को लेकर पर जिला कलक्टर ने कहा कि आगामी समय में गणगौर, रामनवमी, ईद जैसे पर्वों पर सामाजिक – धार्मिक आयोजनों के बारे में प्रशासन मुस्तैद रहे तथा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक – चौबंद रहे। शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण आयोजन के लिए सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ शांति समिति आदि की बैठकें समयबद्ध ढंग से आयोजित हो जाएं। गर्मियों से पहले आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। पेयजल आपूर्ति, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए विभागीय स्तर पर समुचित तैयारी रखी जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पेयजल आपूर्ति को लेकर उन्होंने पीएचईडी अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारू हो तथा नहरबंदी के दौरान वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने ग्रीष्मकालीन कंटीजेंसी प्लान पर चर्चा करते हुए कहा कि पेयजल आपूर्ति हेतु जल स्रोतों की नियमित मॉनीटरिंग की जाए तथा आपूर्ति व्यवधान की स्थिति में वैकल्पिक तौर पर टैंकर आदि की व्यवस्था के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर काम किया जाए। सभी उपखंड अधिकारी विशेष रूप से जनसुनवाई व रात्रि चौपाल तथा प्राप्त शिकायतों के आधार पर पेयजल समस्याग्रस्त क्षेत्रों की स्थितियों का जायजा लेते हुए समुचित प्रबंधन करें।

सभी नगर निकाय अधिकारियों से कहा कि नाला – नाली सफाई कार्य 15 अप्रैल से पहले पूर्ण करें और सीवरेज, ड्रेनेज लीकेज व अवरूद्ध हो तो तुरंत दुरूस्त करवाएं। बरसात के दौरान पानी भराव जैसी समस्याओं के निस्तारण के लिए अभी से ही मोटर, पंप सेट आदि के टेंडर आदि की कार्यवाही पूर्ण करें।

Related Articles