[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था के संबंध में दिए ‌ निर्देश ‌ कहा कि आमजन को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो – अभिषेक सुराणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था के संबंध में दिए ‌ निर्देश ‌ कहा कि आमजन को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो – अभिषेक सुराणा

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था के संबंध में दिए ‌ निर्देश ‌ कहा कि आमजन को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो - अभिषेक सुराणा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को डीओआईटी वीसी सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में ग्रीष्मकालीन कंटीजेंसी प्लान, 20 सूत्री व आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम, बजट घोषणाओं की क्रियान्विति, फलैगशिप योजनाओं, संपर्क पोर्टल, एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था, चूरू महोत्सव-2026 के आयोजन सहित गतिविधियों, कार्यक्रमों पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए। एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था के संबंध में दिए निर्देश जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिले में सभी उपखंड क्षेत्रों में एलपीजी आपूर्ति के संबंध में फीडबैक लेते हुए कहा कि आमजन को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो, इसके लिए वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जाए। जिले में सभी तहसीलदार, प्रवर्तन निरीक्षक व थानाधिकारी की जिला सतर्कता यूनिट द्वारा उनके अधिकार क्षेत्र में संचालित सभी गैस एजेंसियों का निरीक्षण करें तथा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण किए जाएं।

Related Articles