देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
रतनगढ़ : स्थानीय पंचायत समिति सभागार में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार व्यास की अध्यक्षता में सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ़ के मुख्य ट्रस्टी महावीर प्रसाद तापड़िया एवं समन्वयक कमल बाबू का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के संस्था प्रधानों की उपस्थिति में साफा, दुपट्टा एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीबीईओ संदीप कुमार व्यास ने ट्रस्ट द्वारा लगाए गए स्वयंसेवक शिक्षकों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों ने न केवल शिक्षण व्यवस्था को मजबूत किया, बल्कि परीक्षा परिणाम और विद्यालयों के नामांकन में भी सकारात्मक वृद्धि की है। साथ ही उन्होंने विभिन्न विद्यालयों में और अधिक स्वयंसेवक शिक्षकों की आवश्यकता जताई।
इस अवसर पर सुप्रीम फाउंडेशन के समन्वयक श्याम बाबू ने बताया कि ग्रीष्मावकाश के दौरान रेमेडियल कक्षाओं के संचालन के लिए इच्छुक संस्था प्रधान सीबीईओ कार्यालय के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
कार्यक्रम में प्राचार्य सुरेश कुमार शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, विक्रम सिंह चौहान, कन्हैया लाल शर्मा, विनोद कुमार जांगिड़, पंकज कुमार, भानुप्रकाश इंदौरिया, मनफूल खरडिया, हिमांशु नाथोलिया, सूरज शास्त्री, भोपाल सिंह सहित अनेक शिक्षाविद उपस्थित रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us