उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का खंडेला दौरा : शहीद विजेन्द्र सिंह की मूर्ति का किया अनावरण
कुलदेवी जमवाय माताजी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में की शिरकत, वीरांगनाओं का सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
खंडेला : दीया कुमारी सीकर जिले के खंडेला ब्लॉक के समर्थपुरा गांव के कारगिल शहीद विजेंद्र सिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में क्षेत्र की वीरांगनाओं का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इससे पूर्व सुभाष मील के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने गांव के मुख्य मार्गों से तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, खंडेला विधायक सुभाष मील, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा,पूर्व सांसद सीकर स्वामी सुमेधानंद सरस्वती सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया और कहा कि शहीदों का सम्मान देवताओं के समान किया जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें। इस दौरान “शहीद विजेंद्र सिंह अमर रहे” के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जमवाय माता मंदिर पहुंचकर मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2137254


