[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मूलभूत सुविधा सुगमता से उपलब्ध हो – महर्षि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

मूलभूत सुविधा सुगमता से उपलब्ध हो – महर्षि

मूलभूत सुविधा सुगमता से उपलब्ध हो - महर्षि

रतनगढ़ : रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने शनिवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई कर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आई विभिन्न जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में आमजन अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जहां सैकड़ों लोगों की उपस्थिति ने जनसुनवाई को जनविश्वास का केंद्र बना दिया।

जनसुनवाई में बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। पूर्व विधायक महर्षि ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए और कई मामलों में तत्काल कार्यवाही भी सुनिश्चित करवाई।

इस अवसर पर अभिनेश महर्षि ने कहा जनता की सेवा ही मेरा पहला धर्म है। रतनगढ़ क्षेत्र के हर व्यक्ति की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करना मेरा कर्तव्य है। आमजन को किसी भी परेशानी के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए प्रशासन को जवाबदेह बनाना जरूरी है। मैं निरंतर प्रयासरत हूं कि क्षेत्र में विकास कार्य तेज गति से हों और हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध हो। जनसुनवाई के दौरान सैकड़ों कि संख्या में ग्रामीण एवम शहरी जन उपस्थित थे |

Related Articles