[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर तहसील कार्यालय में लगाए परिंडे, पक्षियों के लिए पानी भरने का लिया संकल्प

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर तहसील कार्यालय में लगाए परिंडे, पक्षियों के लिए पानी भरने का लिया संकल्प

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर तहसील कार्यालय में लगाए परिंडे, पक्षियों के लिए पानी भरने का लिया संकल्प

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गोकुल चंद सैनी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तहसील कार्यालय परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने यह पहल करते हुए परिंडों में नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प लिया, ताकि पक्षियों को पानी की कमी से राहत मिल सके।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजन से भी अपील की कि वे अपने घरों, दुकानों और आसपास के स्थानों पर परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना एक पुण्य कार्य है और इससे जीव-जंतुओं की रक्षा में सहयोग मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान विमल सैनी, निकेश पारीक, विनोद सोनी, प्रेम चंदेला, चंदगीराम सैनी, इंद्राज सैनी, बाबूलाल नायक, एडवोकेट गिरधारी लाल सैनी, एडवोकेट हजारी लाल, भूपेंद्र सोडा, लक्ष्मण सैनी, विनोद शर्मा और मोहन लाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles