महंगाई और गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
महंगाई और गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : जिले के फतेहपुर में महंगाई और रसोई गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रसोई गैस के दाम कम करने और सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है और रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी भी हो रही है, लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर नहीं मिलने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शादियों के सीजन में सिलेंडर की भारी किल्लत हो गई है। कई जगह बुकिंग का सर्वर भी डाउन चल रहा है, जिससे लोगों को और अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2062614

