[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्याम बाबा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

श्याम बाबा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

श्याम बाबा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह से ही देशभर से आए हजारों श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए।

मेला ग्राउंड में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालु तोरणद्वार, अस्पताल चौराहा, अंबेडकर चौक और लामिया तिराहे से होते हुए लखदातार मेला ग्राउंड के 40 फीट मार्ग से गुजरकर 75 फीट मुख्य मेला ग्राउंड की 14 लाइनों के माध्यम से बाबा श्याम के मंडप तक पहुंच रहे हैं।

मंदिर में रंग-बिरंगे फूलों से सजे बाबा श्याम के मनमोहक श्रृंगार के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं और अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से सुगम दर्शन व्यवस्था की गई है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर कमेटी के गार्डों के साथ पुलिस जाप्ता भी तैनात किया गया है, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Related Articles