बबाई में पुरानी सड़क तोड़े बिना गौरव पथ निर्माण:ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर काम रुकवाया
बबाई में पुरानी सड़क तोड़े बिना गौरव पथ निर्माण:ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर काम रुकवाया
बबाई : बबाई कस्बे में गौरव पथ निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुरानी सड़क को बिना तोड़े ही उस पर नई सीसी रोड डाली जा रही है, जबकि परियोजना के एक हिस्से में पुरानी सड़क को उखाड़कर नई सड़क बनाई गई थी। विरोध के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया।
यह गौरव पथ खेतड़ी बाईपास से बबाई कस्बे के अंदर से नीमकाथाना बाईपास तक खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर द्वारा स्वीकृत किया गया है। पीडब्ल्यूडी एजेंसी के माध्यम से ठेकेदार द्वारा इसका निर्माण किया जा रहा है। परियोजना के तहत खेतड़ी बाईपास से रामेश्वर ठेकेदार के मकान तक 2 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से पुरानी डामर और सीसी रोड को उखाड़कर नई सड़क बनाई गई थी।
हालांकि, इससे आगे पुरानी सीसी रोड को बिना उखाड़े ही उस पर नई सीसी रोड डाली जा रही है, जिससे ग्रामीण नाराज हैं।
मौके पर मौजूद ठेकेदार महेंद्र सिंह चाहर और पीडब्ल्यूडी जेईएन अमित कुमार ने बताया कि कार्य स्टेटमेंट के अनुसार ही करवाया जा रहा है। इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की और मांग की कि जिस प्रकार पीछे से पुरानी रोड को तोड़कर नई रोड डाली गई है, उसी प्रकार आगे भी पुरानी सीसी रोड को तोड़कर नई सीसी रोड बनाई जाए।
सड़क निर्माण स्थल पर पंचायत समिति सदस्य नोरंग लाल सैनी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य फूलचंद सैनी और बबाई सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र तुंदवाल के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सक्षम अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए सड़क निर्माण कार्य को बंद करवा दिया।
विरोध प्रदर्शन में मिठू सिराधना, कैलाश चंद सैनी, मोहनलाल सावतिया, पंच मनोज सेन, असलम, सुशील मावंडिया, ओमप्रकाश पटवारी, इंद्र सावतिया, ननु कुरैशी, शंकर लाल मिश्रा, इंद्र चंद तिवाड़ी, मुरारी चोमाल, विष्णु शर्मा, गणेश सैन, राजेंद्र मावंडिया, निर्मल जोशी, रामस्वरूप सैनी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2062703

