[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

19 से 21 मार्च तक आयोजित होगा ‘पंच गौरव संग चूरू महोत्सव 2026’


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

19 से 21 मार्च तक आयोजित होगा ‘पंच गौरव संग चूरू महोत्सव 2026’

19 से 21 मार्च तक आयोजित होगा ‘पंच गौरव संग चूरू महोत्सव 2026’

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से ‘पंच गौरव संग चूरू महोत्सव–2026’ का आयोजन 19 से 21 मार्च तक बागला खेल मैदान में किया जाएगा। महोत्सव की शुरुआत 19 मार्च को सुबह 7:30 बजे गढ़ परिसर से निकलने वाली विरासत कार्निवल यात्रा (शोभायात्रा) के साथ होगी।

महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें मिस/मिस्टर/मिसेज चूरू, एकल व समूह नृत्य, पारंपरिक परिधान, ऊंट सजावट, गायन, कविता पाठ, लोकगीत, मेहंदी, साफा बांधना, वादन, स्पॉट पेंटिंग, रस्साकशी, रंगोली तथा चंग-ढप प्रतियोगिता सहित कई प्रतियोगिताएं शामिल हैं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी जारी लिंक https://churumahotsav.com/contest-registration.html पर विजिट कर अपना ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।

महोत्सव के सायंकालीन सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी जाएगी। 19 मार्च को शमा फोक म्यूजिक बैंड जैसलमेर द्वारा लोक संगीत प्रस्तुति, विश्व प्रसिद्ध ट्रम्पेट वादक आमिर बिहाणी तथा क्रेजी हॉपर्स व बॉलीवुड सूफी फ्यूजन रॉक बैंड अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

20 मार्च को शाम 6:15 बजे से कोक स्टूडियो फेम भंवरी देवी और डिवाइन लाइव कॉन्सर्ट की प्रस्तुति होगी, जबकि 21 मार्च को राजस्थानी लोक गायिका सीमा मिश्रा अपनी प्रस्तुति देंगी।

इसके अलावा 17 मार्च से बागला खेल मैदान के सामने स्थित चूरू चौपाटी में ‘एक जिला-एक उत्पाद’ मेला तथा राजसखी मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जहां स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

Related Articles