[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंबेडकर पार्क में बहुजन क्रांति के नायक कांशीराम की जयंती मनाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अंबेडकर पार्क में बहुजन क्रांति के नायक कांशीराम की जयंती मनाई

अंबेडकर पार्क में बहुजन क्रांति के नायक कांशीराम की जयंती मनाई

झुंझुनूं : शहर के अंबेडकर पार्क में बहुजन क्रांति के अग्रदूत मान्यवर कांशीराम का 92वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम एडवोकेट प्रताप सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य और मांगीलाल मंगल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के आयोजक डॉ. जगदीश बर्बर ने बताया कि मान्यवर कांशीराम ने अभावों में जीवन बिताते हुए भी जातियों में बंटे बहुजन समाज को संगठित कर राजनीतिक रूप से जागरूक करने का कार्य किया। उन्होंने बहुजन समाज को संगठित कर सत्ता में भागीदारी का संदेश दिया और उत्तर प्रदेश में चार बार मायावती को मुख्यमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर नाहर सिंह कुलोद और ब्रजमोहन ने कांशीराम के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में सुभाष बॉयल और सुभाष नयासर ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में डॉ. संपत बारूपाल, मोतीलाल आलडिया, देवकरण महरिया, आर.एल. वर्मा, शिवशंकर, पुरुषोत्तम, बालाराम, सुभाष डिग्रवाल, अजय वर्मा (पूर्व भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष मंडावा), डॉ. संतकुमार, बद्रीप्रसाद गोरा, राजेश आलडिया, राजेश बजाड़, चंदगीराम, संदीप पाटिल, विक्की जाजोरिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles