[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

काशीराम की 92वीं जयंती व आजाद समाज पार्टी स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

काशीराम की 92वीं जयंती व आजाद समाज पार्टी स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम

काशीराम की 92वीं जयंती व आजाद समाज पार्टी स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम

झुंझुनूं : जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में रविवार को बहुजन समाज के महानायक कांशीराम की 92वीं जयंती और आजाद समाज पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भीमराव रामजी अंबेडकर और काशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने की। मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह चारावास रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भीम आर्मी व आसपा आईटी संभाग प्रभारी सुधीर कुमार मेघवाल उपस्थित रहे। अतिथि के रूप में ओमप्रकाश सुनिया भी शामिल हुए।

मुख्य वक्ता पूर्व महाप्रबंधक जिला उद्योग मनीराम देवरोड़ ने काशीराम के जीवन व संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन समाज को संगठित करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने अंधविश्वास, पाखंडवाद और समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर आसपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह चारावास ने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और जल्द ही संगठन व पार्टी कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बहुजन महापुरुषों के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में पंकज बौद्ध, शैलेश भारतीय, राजेश कुमार (बागोली) उदयपुरवाटी, दुर्गा प्रसाद गुढ़ा, प्रीतम बिजौली, नाहरसिंह क्लॉथ कला, अनुराग भारू, बनवारीलाल सोलाना, एडवोकेट राकेश सबलानिया, अजीत मेघवाल धनौरी, सकील फौजी, कैलाश महाराज सारी, विक्रम गर्वा इंडाली, मनोज कुमार बजावा, राहुल कुमार निर्मल, कृष्ण इंडाली, राजेंद्र, मनीष अमरसिंहपूरा, रवि तूदवाल, अशोक कुमार मंडावा, बृजलाल बुडाना, पंच दिनेश बरवड़ इस्लामपुर, जयप्रकाश गर्वा, सुनील सीरस्वा, कमलेश काला, रोहित मौर्य, रवि कासनी, मंगेश भगत, विकास बुलानिया सहित भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles