[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त समाज का आधार: विश्व उपभोक्ता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त समाज का आधार: विश्व उपभोक्ता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त समाज का आधार: विश्व उपभोक्ता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा 

शिमला : विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर रविवार को बस स्टैंड शिमला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक उपभोक्ता समिति की ओर से किया गया, जिसमें उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और बाजार में होने वाली धोखाधड़ी के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ब्लॉक उपभोक्ता समिति के अध्यक्ष डॉ. रामानंद शर्मा ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की जानकारी देते हुए कहा कि “जागो ग्राहक जागो” केवल नारा नहीं, बल्कि सुरक्षित और सशक्त समाज की नींव है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता यदि खरीदारी के समय पक्का बिल लें और उत्पाद की गुणवत्ता की जांच करें तो बाजार में अनुचित व्यापारिक गतिविधियों पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. जगदीप यादव ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल शर्मा दलोता, राजेंद्र सिंह यादव, धर्मपाल सिंह, कंवर सिंह, मास्टर विपिन विक्रम, बनवारी लाल, राजकुमार यादव, करण सिंह, बजरंग लाल, बबलू और शीशराम निनाणियां मौजूद रहे।

वक्ताओं ने ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान होने वाली धोखाधड़ी से बचने और उपभोक्ता शिकायतों को उपभोक्ता फोरम तक पहुंचाने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिल शर्मा ने किया।

इस अवसर पर यश शर्मा, आर्यन शर्मा, कविस पाराशर, अमित शर्मा, अभिमन्यु पाराशर, बनवारी लाल, लीलाधर, जनेश कुमार, संदीप कुमार, सतीश चंद्र, इंद्रजीत, रोहित यादव और ऋषभ यादव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles