NEETपरीक्षा से पहले प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने किया निरीक्षण:21 जून को चार केंद्रों पर होगी परीक्षा, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
NEETपरीक्षा से पहले प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने किया निरीक्षण:21 जून को चार केंद्रों पर होगी परीक्षा, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
रींगस : रींगस में 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार और तहसीलदार महेश ओला ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, बिजली, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
चार केंद्रों पर होगी परीक्षा
रींगस उपखंड क्षेत्र में परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सरगोठ, बावड़ी और रींगस कस्बे के दो राजकीय विद्यालय शामिल हैं। प्रशासन परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से कराने की तैयारी में जुटा है। निरीक्षण के दौरान केंद्र अधीक्षकों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं थाना प्रभारी राजाराम लेघा को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षार्थियों की सुविधा का रखा जाएगा ध्यान
प्रशासन ने बिजली, पेयजल और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2216437


