सिधमुख पुलिस ने अवैध लकड़ियों पर कार्रवाई की:चार पिकअप वाहन जब्त, गीली खेजड़ी की लकड़ियां भरी हुई थीं
सिधमुख पुलिस ने अवैध लकड़ियों पर कार्रवाई की:चार पिकअप वाहन जब्त, गीली खेजड़ी की लकड़ियां भरी हुई थीं
सादुलपुर : सादुलपुर तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटाई और हरियाणा में उनकी तस्करी जारी है। इसी क्रम में सिधमुख थाना पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पिकअप वाहनों को जब्त किया। इन वाहनों में अवैध हरी और गीली खेजड़ी की लकड़ियां भरी हुई थीं।
यह कार्रवाई लगातार दूसरे दिन की गई है। बुधवार को भी स्थानीय पुलिस ने अवैध हरी लकड़ियों से भरे आठ वाहनों को जब्त किया था। अनेक जागरूक ग्रामीणों के अनुसार, हरे पेड़ों की कटाई कर उन्हें कच्चे-पक्के रास्तों और मध्य रात्रि के बाद हाईवे से हरियाणा ले जाया जा रहा है।

परिवहन संबंधी परमिट या लाइसेंस के बारे में पूछताछ की
थाना अधिकारी इमरान खान ने बताया- पुलिस गश्त के दौरान सिधमुख-सिवानी सड़क पर पहुंची। वहां एक साथ चार पिकअप गाड़ियां अवैध लकड़ियों से भरी आती दिखाई दीं। पुलिस ने वाहनों को रोककर चालकों से हरी लकड़ियों के परिवहन संबंधी परमिट या लाइसेंस के बारे में पूछताछ की।
चालकों के पास लकड़ी परिवहन का कोई वैध परमिट या लाइसेंस नहीं मिला। सभी पिकअप जीपों में हरी और गीली खेजड़ी की लकड़ियां भरी हुई पाई गईं। पुलिस ने तत्काल चारों पिकअप जीपों को जब्त कर लिया। इस संबंध में वन विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ये हरी लकड़ियां सिधमुख और भादरा क्षेत्र से लाए थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2216437


