सॉफ्ट स्टोरी : अब 5 किमी दूर से दिखेगा शक्तिपीठ जीणधाम का नया भव्य शिखर
सॉफ्ट स्टोरी : अब 5 किमी दूर से दिखेगा शक्तिपीठ जीणधाम का नया भव्य शिखर
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : शेखावाटी की आस्था का प्रमुख केंद्र जीण माता मंदिर अब और भी भव्य स्वरूप में नजर आएगा। मंदिर का नया शिखर और गुंबद तैयार हो गया है, जिस पर स्थापित स्वर्ण कलश के साथ इसकी भव्यता कई गुना बढ़ गई है। खास बात यह है कि मंदिर का यह नया शिखर अब लगभग 5 किलोमीटर दूर से भी दिखाई देगा।
करीब पांच वर्षों में तैयार हुए इस भव्य शिखर की ऊंचाई लगभग 81 फीट है। मंदिर में दो दिवसीय स्वर्ण कलश स्थापना महोत्सव के साथ इस निर्माण कार्य को पूर्ण किया गया। पुजारी परिवार और साधु-संतों के सानिध्य में मंदिर के नए शिखर पर स्वर्ण कलश और चांदी की धर्मध्वजा स्थापित की गई, जबकि मंदिर के पुराने शिखर को यथावत रखा गया है।

शिखर के शीर्ष पर लगभग सवा क्विंटल तांबे से बना करीब सवा 11 फीट ऊंचा कलश स्थापित किया गया है, जिस पर करीब सवा किलो सोने से गोल्डन वर्क किया गया है। इसके साथ ही शिखर पर लगभग साढ़े तीन किलो चांदी की धर्मध्वजा भी स्थापित की गई है, जो आस्था और परंपरा का प्रतीक बनकर लहराएगी।
मंदिर के नए गुंबद में देश की विभिन्न स्थापत्य कलाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। शिखर पर गरुड़जी महाराज, गो-माता, नंदी और शेर की सवारी सहित कई धार्मिक मूर्तियां स्थापित की गई हैं, जो इसकी भव्यता को और आकर्षक बनाती हैं।
मंदिर के पुजारी परिवार के अनुसार नए शिखर और स्वर्ण कलश की स्थापना के बाद मंदिर की पहचान और अधिक बढ़ेगी तथा दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी यह भव्य स्वरूप आसानी से दिखाई देगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2062614

