[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गर्मी शुरू होते ही पेयजल संकट गहराया, वार्ड 2 के लोगों ने मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

गर्मी शुरू होते ही पेयजल संकट गहराया, वार्ड 2 के लोगों ने मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

गर्मी शुरू होते ही पेयजल संकट गहराया, वार्ड 2 के लोगों ने मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : गर्मी का मौसम शुरू होते ही शहर में पेयजल संकट की समस्या सामने आने लगी है। वार्ड नंबर 2 स्थित सीकर बाजार बाईपास चौराहा क्षेत्र की जोशी कॉलोनी के निवासियों ने पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर यूडीएच मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

कॉलोनीवासियों ने भाजपा जिला महामंत्री व विधानसभा प्रभारी अजय सिंह को ज्ञापन देते हुए बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है, जो गर्मी के मौसम में और अधिक बढ़ जाती है। इसके कारण लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए भी पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।

रामजीलाल शर्मा, रामबाबू डीडवानिया और हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कॉलोनी में स्थायी समाधान के रूप में ट्यूबवेल (बोरिंग) कर पाइपलाइन के माध्यम से नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू करने की मांग की गई।

इसके साथ ही सीकर बाजार बाईपास से छालिया वाली जोहड़ी होते हुए चोटियों वाली ढाणी तक जाने वाली सड़क की जर्जर स्थिति पर भी नाराजगी जताई गई। लोगों का कहना है कि सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस दौरान अजय सिंह ने कॉलोनीवासियों को आश्वस्त किया कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए ट्यूबवेल निर्माण और सड़क की मरम्मत को लेकर संबंधित विभाग से जल्द कार्रवाई करवाई जाएगी।

Related Articles