राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ
राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ
सीकर : ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिवसिंहपुरा में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शनिवार को शुभारंभ हुआ। यह शिविर 14 से 20 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष शिविर की थीम “मेरा युवा भारत एवं डिजिटल साक्षरता के लिए युवा” रखी गई है।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के सह सचिव प्रभु दयाल ओला ने की। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सुशीला पूनिया ने अतिथियों और स्वयंसेविकाओं का स्वागत करते हुए शिविर के उद्देश्य व महत्व पर प्रकाश डाला तथा छात्राओं को साइबर ठगी से सतर्क रहने और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के लिए जागरूक किया।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुभाग जाखड़ ने छात्राओं को समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। वहीं जीजीए प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करती है।
कार्यक्रम के दौरान एनएसएस प्रभारी निशा ने सात दिवसीय शिविर की कार्ययोजना प्रस्तुत की। शिविर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल साक्षरता और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी और सभी स्वयंसेविकाएं मौजूद रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2061585


