[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंच गौरव योजना के तहत जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 15–16 मार्च को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पंच गौरव योजना के तहत जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 15–16 मार्च को

पंच गौरव योजना के तहत जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 15–16 मार्च को

सीकर : जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के निर्देशन में पंच गौरव योजना के तहत 15 व 16 मार्च को जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

आयोजन सचिव व जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग की करीब 20 टीमें भाग लेंगी। प्रत्येक टीम में 12 खिलाड़ी और एक प्रशिक्षक शामिल होगा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी इसमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए जिला खेल अधिकारी ने प्रशिक्षकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में खिलाड़ियों की व्यवस्थाओं, अनुशासन, मैच संचालन व अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को टी-शर्ट प्रदान की जाएगी, जबकि प्रशिक्षकों और अधिकारियों को टी-शर्ट व ट्रैक सूट दिए जाएंगे। साथ ही प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल किट भी वितरित की जाएगी।

आयोजन का उद्देश्य जिले में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, नई प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को स्वस्थ व अनुशासित जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है। जिला खेल अधिकारी ने खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Related Articles