कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रदेश प्रभारी के द्वारा पायलट पर की गई टिप्पणी पर जताया रोष, कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश प्रभारी अग्रवाल के खिलाफ नारे बाजी कर जलाया पुतला
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रदेश प्रभारी के द्वारा पायलट पर की गई टिप्पणी पर जताया रोष, कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश प्रभारी अग्रवाल के खिलाफ नारे बाजी कर जलाया पुतला
खेतड़ी नगर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल द्वारा किए गए विवादित टिप्पणी को लेकर कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। खेतड़ी नगर के आजाद मार्केट में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधान मनीषा गुर्जर एवं पूर्व उपप्रधान अमरसिंह गुर्जर के नेतृत्व में बीजेपी प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल का पूतला दहन कर विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन के तहत वार्ड नंबर एक से आजाद मार्केट तक एक पुतला यात्रा भी निकाली गई। आजाद मार्केट पहुंच कर भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया ।
सार्वजनिक रूप से मांफी मांगने की मांग
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और कहा कि ऐसी भाषा लोकतांत्रिक मूल्यों को ठेस पहुंचाती है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि बीजेपी प्रदेश प्रभारी अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द माफी नहीं मांगी गई, तो विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सचिन पायलट एक वरिष्ठ और सम्मानित नेता हैं, और उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी अस्वीकार्य है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि बीजेपी प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल कभी झुंझुनूं जिले में आते हैं, तो उनका बड़े स्तर पर विरोध किया जाएगा।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर शमशेर चौधरी, धर्मवीर, रामनिवास लादी, संदीप, भागीरथ, लोकेश, दयानंद लांबा, रमेश पांडे, विक्रम मानोता, रामशरण लादी, रामेश्वर कसाना, लीलाराम सैनी, सीताराम, मनोज श्योराण, देशराज, सुरेश भाड़ोलिया, जगदीश, होशियार सिंह, सुमेश, डॉ शीशराम गुर्जर, पूर्ण ठेकेदार, नागरमल, हजारी सैनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
इन्होंने कहा
यह प्रदर्शन पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर राधा मोहन दास अग्रवाल द्वारा की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी नेता के बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताया। – पंचायत समिति प्रधान मनीषा गुर्जर
उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट एक वरिष्ठ और सम्मानित नेता व भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी (प्रादेशिक सेना) में एक अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं, जिनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी अस्वीकार्य है। झुंझुनूं जिला वीर शहीदों और किसानों का जिला है किसी प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीजेपी प्रदेश प्रभारी तुरंत माफी मांगे…! उन्होंने बताया कि यदि कभी बीजेपी प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल झुंझुनूं जिले में आएंगे तो उनका बड़े स्तर पर विरोध किया जाएगा। – अमरसिंह गुर्जर, पूर्व उपप्रधान
बीजेपी नेता के बयान की कड़ी निंदा की और इसे राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताया। बीजेपी प्रदेश प्रभारी की इस तरह की भाषा लोकतांत्रिक मूल्यों को ठेस पहुंचाती है। बीजेपी प्रदेश प्रभारी अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। – चुन्नीलाल चनेजा, कांग्रेस जिला महा सचिव
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2131413


