पानी की किल्लत दूर करने के लिए सूरजगढ़ के लोकप्रिय विधायक श्रवण कुमार कर रहे है लगातार प्रयास
नगर पालिका सूरजगढ़ और सिंघाना में पानी की किल्लत दूर करने के लिए 8 नए ट्यूबवेल बनेंगे: विधायक श्रवण कुमार
सूरजगढ़ : विधानसभा क्षेत्र सूरजगढ़ में गहराते जल संकट के स्थायी समाधान के लिए विधायक श्रवण कुमार ने प्रशासनिक स्तर पर प्रयास तेज कर दिए हैं। विधायक ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को सूरजगढ़ और सिंघाना नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में 8 नए ट्यूबवेल स्वीकृत करने कीअनुशंसा की है।
नगर कांग्रेस कमेटी सूरजगढ़ अध्यक्ष रामसिंह चेतीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के तेज मौसम में पेयजल की आपूर्ति करने हेतु सूरजगढ़ के जनप्रिय विधायक श्रवण कुमार ने नगर पालिका क्षेत्र सूरजगढ़ एवं सिंघाना के लिए निम्नलिखित स्थानों पर नई ट्यूबवेल बनाने का प्रस्ताव भेजे है: सूरजगढ़ नगर पालिका के वार्ड नंबर 1, 2, 7, 10, 22 और 17 एवं सिंघाना नगर पालिका के वाल्मीकि मोहल्ला एवं बड़ा मोहल्ला में पानी की समस्या के समाधान के लिए विशेष रूप से ट्यूबवेल निर्माण की मांग रखी गई है।
मुख्यालय से मिली हरी झंडी
सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार की अनुशंसा पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्य अभियंता शहरी एवं एनआरडब्ल्यू ,जयपुर ने अधीक्षण अभियंता, झुंझुनूं को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग को निर्देशित किया गया है कि वे इन सभी चिन्हित स्थानों पर तकनीकी संभावनाओं की जांच कर जल्द से जल्द औपचारिक प्रस्ताव बनाकर भेजें ताकि कार्य को गति दी जा सके।
आमजन को मिलेगी राहत
स्थानीय लोगो और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि सूरजगढ़ के 6 वार्डों और सिंघाना के दो प्रमुख मोहल्लों में नए ट्यूबवेल बनने से क्षेत्र की आधी से ज्यादा आबादी को सुचारू पेयजल मुहैया हो सकेगा सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2131530


