[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मवेशी चोरी गैंग का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, चार मवेशी बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मवेशी चोरी गैंग का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, चार मवेशी बरामद

मवेशी चोरी गैंग का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, चार मवेशी बरामद

खेतड़ीनगर : जिले में लगातार हो रही मवेशी चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चार मवेशी बरामद किए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 1 अप्रैल 2026 को पाजी की ढाणी, तन खरकड़ा निवासी भागीरथमल गुर्जर ने रिपोर्ट दी थी कि 29 मार्च की रात को अज्ञात चोर उसके बाड़े से 17 बकरियां चोरी कर ले गए। जिले में इस तरह की लगातार वारदातों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर चार टीमों का गठन किया गया।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी स्विफ्ट डिजायर कार से आकर मवेशी चोरी करते थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मानोता नदी के पास कार्रवाई करते हुए हरियाणा निवासी शौकत (36), मुनफेद (22) तथा मानोता कलां निवासी मेमर (19) और जगदीश (22) को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जिले में करीब 25 स्थानों पर चोरी की वारदातें करना कबूल किया। उनकी निशानदेही पर मानोता कलां की बंजारा बस्ती से चार मवेशी बरामद किए गए, जिनकी पहचान छिपाने के लिए उन पर मेहंदी का लेप लगाया गया था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो स्विफ्ट डिजायर कार, एक हथौड़ी, प्लास, टॉर्च और रस्सी काटने के तीन चाकू भी जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles