अर्बन हाट में सजा राज सखी मेला, दूसरे दिन महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी
अर्बन हाट में सजा राज सखी मेला, दूसरे दिन महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी
सीकर : शहर के अर्बन हाट में आयोजित राज सखी मेले के दूसरे दिन भी जबरदस्त रौनक देखने को मिली। अजीतगढ़ और दांतारामगढ़ ब्लॉक की बड़ी संख्या में महिलाएं मेले में पहुंचीं और विभिन्न स्टॉलों पर खरीददारी के साथ गतिविधियों में भाग लिया। मेले का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को उनके हस्तनिर्मित उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए मंच उपलब्ध कराना है। मेले में ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को लोगों ने काफी पसंद किया और जमकर खरीददारी की।
मेले में महिलाओं के मनोरंजन के लिए रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर और चम्मच दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान जिला परियोजना प्रबंधक राजीविका अर्चना मौर्य ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं और उन्हें अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने का अवसर देते हैं।
मेले में करीब 10 जिलों से आई महिलाओं ने हस्तनिर्मित वस्तुएं, पारंपरिक खाद्य पदार्थ, मसाले, अचार, पापड़ और हस्तशिल्प सहित कई उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। अर्बन हाट में आयोजित यह मेला 20 मार्च तक चलेगा। जिला प्रशासन ने आमजन से मेले में पहुंचकर ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों की खरीददारी कर उन्हें प्रोत्साहित करने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2061576


