सुजानगढ़ में लायंस क्लब ने महिलाओं को किया सम्मानित:नेत्रदान को लेकर किया जागरूक, संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया
सुजानगढ़ में लायंस क्लब ने महिलाओं को किया सम्मानित:नेत्रदान को लेकर किया जागरूक, संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया
सुजानगढ़ : लायंस क्लब सुजानगढ़ की ओर से श्रद्धा – महिला सम्मान समारोह 2026” एवं नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शनिवार शाम माहेश्वरी सेवा सदन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायन उमा झंवर, डायरेक्टर – एम.के. इंटरनेशनल आई बैंक, इंदौर मौजूद थी। उन्होंने नेत्रदान के महत्व और उसके सामाजिक प्रभाव पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही लोगों को नेत्रदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।
महिलाओं का किया गया सम्मान
इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में सरपंच सविता राठी (गोपालपुरा), सुप्रसिद्ध ध्रुपद गायिका डॉ. गायत्री शर्मा, साहित्यकार डॉ. साधना प्रधान, योग विशेषज्ञ अंजली सैन तथा योग विशेषज्ञ श्रद्धा सैन शामिल रही।
नेत्रदान को लेकर किया जागरूक
कार्यक्रम में बोलते हुए लायंस क्लब के जोन चेयरमैन एमजेएफ लायन कमल तापड़िया ने बताया-कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि “मानवता की सेवा ही सच्चा लायनवाद है” और इसी भावना के साथ लायंस क्लब समाज सेवा के कार्य निरंतर करता रहा है। क्लब अध्यक्ष लॉयन प्रशांत पारीक ने सभी संस्थाओं एवं डॉक्टर्स नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस दौरान कई स्कूलों की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।
इन्होंने संभाली व्यवस्था
सचिव अशोक जाजू, कोषाध्यक्ष सीए रोहित शर्मा, लॉयन सुनीता तापड़िया, सुनीता रावतानी, देवेन्द्र बेदी, रूपेश शर्मा, एडवोकेट रजनीकांत सोनी, संजय गोयल, सीए अभिषेक पोद्दार, मुरली राठी, भुवनेश अग्रवाल, देवकृष्ण मालपानी, कमला सिंघी, सुनीता बेदी, सुषमा मूंदड़ा, ऊषा तंवर, कविया गोयल, चित्रा जगवानी, मोनिका सोनी, प्रीति सारड़ा ने व्यवस्थाएं संभाली।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2061575


