[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ड्यूटी के दौरान आरपीएफ जवान अशोक लील का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

ड्यूटी के दौरान आरपीएफ जवान अशोक लील का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

ड्यूटी के दौरान आरपीएफ जवान अशोक लील का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : क्षेत्र के थोई थाना इलाके की लीला की ढाणी निवासी रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान अशोक कुमार लील का ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में निधन हो गया। शनिवार को उनकी पार्थिव देह दिल्ली से सड़क मार्ग से थोई लाई गई, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

पुलिस थाना थोई से उनके सम्मान में तिरंगा रैली निकाली गई, जो उनके पैतृक गांव लीला की ढाणी तक पहुंची। इस दौरान रास्ते भर लोगों ने “भारत माता की जय” और “वीर शहीद अमर रहें” के नारे लगाकर जवान को श्रद्धांजलि दी।

जैसे ही पार्थिव देह घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि ग्रामीणों ने उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद गमगीन माहौल में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान के छोटे बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी।

जानकारी के अनुसार अशोक कुमार लील असम के गुवाहाटी में आरपीएफ में तैनात थे। ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनका निधन हो गया।

अंतिम संस्कार के दौरान खंडेला विधायक सुभाष मील, युवा नेता दुर्गा सिंह खर्रा, थोई थाने के एएसआई मोहनलाल, भाजपा नेता श्याम चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे। अंत्येष्टि के बाद जवान के पिता प्रहलाद लील को तिरंगा सौंपा गया। अपने वीर सपूत को क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

Related Articles