[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुशीला पैरामेडिकल कॉलेज में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

सुशीला पैरामेडिकल कॉलेज में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

सुशीला पैरामेडिकल कॉलेज में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

नवलगढ़ : नवलगढ़ ब्लॉक स्थित सुशीला इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस कॉलेज में नाबार्ड व भारतीय रिजर्व बैंक के सहयोग से वित्तीय साक्षरता केंद्र नवलगढ़ की ओर से वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में संस्थान के निदेशक अनिल कुमार सैनी, आरोह फाउंडेशन के वित्तीय परामर्शदाता सुशील कुमार तथा सहायक वित्तीय परामर्शदाता नितेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभ बताए गए।

साथ ही विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव, साइबर अपराध की पहचान तथा 1930 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से त्वरित शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।

शिविर में विकास मुंड, राहुल, सचिन कुमावत, मोना सैनी, ऋतु सैनी, प्रिया बगड़िया, प्रकाश, करण सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Related Articles