[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 2026 की पहली लोक-अदालत में निपटाए 9042 मामले:20 करोड़ 4 लाख रुपए के सैटलमेंट हुए, जिले में 21 बैंच ने की सुनवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 2026 की पहली लोक-अदालत में निपटाए 9042 मामले:20 करोड़ 4 लाख रुपए के सैटलमेंट हुए, जिले में 21 बैंच ने की सुनवाई

सीकर में 2026 की पहली लोक-अदालत में निपटाए 9042 मामले:20 करोड़ 4 लाख रुपए के सैटलमेंट हुए, जिले में 21 बैंच ने की सुनवाई

सीकर : सीकर में शनिवार को इस साल की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला व सेशन न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष राजेंद्र कुमार के निर्देशन में आपसी राजीनामे के जरिए 20 करोड़ रुपए से ज्यादा के सैटलमेंट हुए। सीकर मुख्यालय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व अन्य जगहों पर ताल्लुका विधिक सेवा समिति ने लोक अदालतें लगाईं। सीकर मुख्यालय सहित रींगस, श्रीमाधोपुर, दांतारामगढ़, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर और नीमकाथाना के न्यायालयों में कुल 21 बेंचों ने सुनवाई की।

लोक अदालत में फौजदारी, दीवानी, पारिवारिक विवाद, चेक बाउंस, बैंक रिकवरी, राजस्व और उपभोक्ता मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। सीकर‌ में अदालतों में वर्षों से पेंडिंग चल रहे 7942 मामले निपटाकर 11,57,53,419 रुपए के सैटलमेंट हुए। वहीं, अदालती कार्रवाई से पहले राजीनामे के तहत 8,47,09,818 रुपए के सैटलमेंट हुए। इससे पहले जिला जज राजेंद्र कुमार, MACT जज विनोद गिरी, ADJ वीरेंद्र मीणा, जज सत्यप्रकाश सोनी, DLSA सेक्रेटरी शालिनी गोयल, CJM विकास स्वामी सहित बार संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला जज राजेंद्र कुमार ने कहा कि लोक अदालत से न केवल समय और धन की बचत होती है, बल्कि आपसी सौहार्द भी बना रहता है।

DLSA सेक्रेटरी शालिनी गोयल ने बताया कि पक्षकारों की सहायता के लिए हेल्पडेस्क लगाई गई। इस दौरान सोभासरिया लॉ कॉलेज के स्टूडेंट्स लोक अदालत की कार्यप्रणाली समझने पहुंचे। प्री-लिटिगेशन बेंच पर अजमेर विद्युत वितरण निगम (AVVNL), SBI, PNB और BSNL जैसे संस्थानों के सैकड़ों पेंडिंग मामलों को आपसी समझाइश से खत्म किया गया। सेक्रेटरी गोयल‌ ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य पीड़ितों तक शीघ्र और सुलभ न्याय पहुंचाना है, जिसमें शनिवार को जिले के वकीलों, बैंक डेलीगेट्स और कोर्ट स्टाफ का अच्छा सहयोग रहा।

सीकर में इन्होंने की सुनवाई

सीकर में जिला जज राजेंद्र कुमार, MACT विनोद कुमार गिरी, ADJ वीरेंद्र कुमार मीणा, ADJ सत्यप्रकाश सोनी, DLSA सेक्रेटरी शालिनी गोयल, CJM विकास कुमार स्वामी, ACJM जयराम जाट, जज शिखा शर्मा, जज रीतिका चौहान, जज आस्था अग्रवाल, जज रमेश कुमार कराडिया ने लोक अदालत में सुनवाई की।

Related Articles