शाहपुरा में शीतला माता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा:भंडारे में उमड़ा भक्ति का सैलाब
शाहपुरा में शीतला माता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा:भंडारे में उमड़ा भक्ति का सैलाब
सीकर : ग्राम शाहपुरा स्थित नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में शनिवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह आयोजन ब्रह्मचारी दिगंबरा आश्रम श्रीमाधोपुर के संत किशन गिरी महाराज के सानिध्य में ग्राम वासियों के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम के तहत आचार्य पंडित संदीप कुमार शर्मा के वेद मंत्रों द्वारा यज्ञ हवन पूर्णाहुति कराई गई। मुख्य यजमान बजरंग लाल कुमावत ने अपनी पत्नी के साथ यह अनुष्ठान संपन्न किया। दोपहर में कन्या पूजन और भोजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की और माता के दरबार में माथा टेका।
इस अवसर पर ओमप्रकाश पूनिया, रामजीवन बोहरा, सीताराम शर्मा, सूरजमल जांगिड़, भैरूराम साखुनिया, रामसिंह ऐचरा, मुरलीधर कुमावत, रिछपाल सिंह साखुनियां, महादेव सिंह ऐचरा, मक्खन लाल, अर्जुनलाल कुमावत, सीताराम साखुनियां, बनवारीलाल टेलर, श्रवण ऐचरा, सुंडाराम कुमावत, श्रीराम शर्मा, सागर बाजिया, रामस्वरूप शर्मा, झाबरमल, गोपाल, बंशीधर, श्याम लाल कुमावत, सुरेश मनी लाल वर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक, महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2061413


