श्रीमाधोपुर लोक अदालत में 276 मामले निपटाए:3 करोड़ 2 लाख से अधिक के अवार्ड पारित
श्रीमाधोपुर लोक अदालत में 276 मामले निपटाए:3 करोड़ 2 लाख से अधिक के अवार्ड पारित
श्रीमाधोपुर : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीकर के तत्वावधान में शनिवार को तालुका विधिक सेवा समिति श्रीमाधोपुर द्वारा प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
समिति अध्यक्ष एवं अपर जिला न्यायाधीश (एडीजे) गीता पाठक ने बताया कि श्रीमाधोपुर न्याय क्षेत्र के विभिन्न न्यायालयों में लंबित कुल 4345 प्रकरणों को लोक अदालत के लिए चिन्हित किया गया था। इनमें राजीनामा योग्य सिविल व फौजदारी प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी), पारिवारिक न्यायालय, घरेलू हिंसा, 138 एनआई एक्ट तथा प्री-लिटिगेशन (बैंक, बीमा कंपनियां, बीएसएनएल, एवीवीएनएल, अजमेर) से संबंधित मामले शामिल थे।
इनमें से 276 प्रकरणों का राजीनामा के आधार पर निस्तारण किया गया। इस दौरान कुल 3 करोड़ 2 लाख 80 हजार 634 रुपये के अवार्ड पारित किए गए। निपटाए गए प्रकरणों में न्यायालयों में लंबित 87 मामले और प्री-लिटिगेशन के 189 मामले शामिल थे।
अपर जिला एवं सेशन न्यायालय श्रीमाधोपुर में लंबित मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के 13 प्रकरणों का भी निस्तारण किया गया, जिसके तहत 1 करोड़ 35 लाख 24 हजार रुपये के अवार्ड पारित हुए। इसके अतिरिक्त, एक पारिवारिक प्रकरण का भी आपसी सहमति से समाधान किया गया।
इस अवसर पर बैंच अध्यक्ष गीता पाठक (एडीजे) श्रीमाधोपुर, रेशमा जानवानी (एसीजेएम क्रम संख्या-2), सदस्य अधिवक्ता भारत भूषण सामोता व संजय कुमार शर्मा सहित विद्युत निगम, बैंक, वित्तीय संस्थानों के अधिकारी, न्यायालय कर्मचारी, अधिवक्तागण तथा बड़ी संख्या में पक्षकार उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2061413


