[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नंदी शाला के सामने मैदान में लगी आग:खरपतवार जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

नंदी शाला के सामने मैदान में लगी आग:खरपतवार जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

नंदी शाला के सामने मैदान में लगी आग:खरपतवार जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

रतनगढ़ : कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड स्थित नंदी शाला के सामने शनिवार दोपहर को मैदान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग मैदान में उगी खरपतवार में लगी। निवृतमान पालिकाध्यक्ष श्रवण माली और देवकीनंदन भाटी ने तत्काल पालिका फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

फायरमैन मुकेश सुंडा ने बताया कि आग ने लगभग दो से चार बीघा क्षेत्र में फैली खरपतवार को अपनी चपेट में ले लिया था। इस घटना में मैदान में लगाए गए पेड़ और खरपतवार घास जलकर राख हो गए। हालांकि, गनीमत रही कि आग से किसी अन्य प्रकार का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

Related Articles