चूरू में किसानों का रेल रोको आंदोलन स्थगित:बीमा क्लेम पर सहमति के बाद प्रशासन से हुई बैठक
चूरू में किसानों का रेल रोको आंदोलन स्थगित:बीमा क्लेम पर सहमति के बाद प्रशासन से हुई बैठक
चूरू : चूरू में किसानों का 13 मार्च को प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय जिला कलेक्ट्रेट में किसान प्रतिनिधिमंडल और प्रशासन के बीच हुई बैठक में बीमा क्लेम पर सहमति बनने के बाद लिया गया। बैठक में जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा और राजस्थान सरकार के संयुक्त निदेशक फसल बीमा जगदेव सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। किसानों ने लंबित फसल बीमा क्लेम के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
किसानों ने खरीफ 2023 के लंबित बीमा क्लेम की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी। इस पर प्रशासन ने बताया कि राज्य स्तरीय तकनीकी सलाहकार समिति के निर्णय के अनुसार संश्लेषित उपज के आंकड़े एनसीआईपी पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। बीमा कंपनी को इन्हें स्वीकार करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
खरीफ 2022 के लंबित क्लेम को लेकर बताया गया कि हाल ही में राज्य स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक हो चुकी है और उसके निर्णय के अनुसार आगे की कार्यवाही जारी है। वहीं, खरीफ 2021 के लंबित क्लेम के मामले को उच्च स्तर पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासनों के बाद किसानों ने आंदोलन स्थगित करने पर सहमति व्यक्त की। किसान सभा के निर्मल प्रजापत ने इस संबंध में जानकारी दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2060273


