चूरू में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव:नियमित जांच के दौरान रेलवे कर्मचारियों को दिखा
चूरू में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव:नियमित जांच के दौरान रेलवे कर्मचारियों को दिखा
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में सुजानगढ़ रेलवे ट्रैक पर एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला है। यह शव गांव लोहा और सांवतिया के बीच रेलवे ट्रैक के पास पाया गया। रेलवे पुलिस की सूचना पर सिविल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला जालान अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
पुलिस के अनुसार रेलवे कर्मचारी हरिशंकर डावोल्या ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हरिशंकर ने बताया कि वह और रघुवीर रूलाणिया नियमित जांच कर रहे थे, तभी उन्हें गांव लोहा और सांवतिया के बीच रेलवे ट्रैक के पास यह शव मिला। इसकी सूचना तत्काल स्टेशन मास्टर को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
मृतक की पहचान यूपी के बरैली निवासी 30 वर्षीय विक्की के रूप में हुई है। पुलिस ने हरिशंकर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। शव को जालान अस्पताल की मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया गया है, जहां परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक विक्की यहां किस काम से आया था और वह क्या करता था। मामले की जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2060282


