[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बायला-मालकसर सड़क पर 2 फीट गहरे गड्ढे:PWD को बजट का इंतजार, ग्रामीणों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

बायला-मालकसर सड़क पर 2 फीट गहरे गड्ढे:PWD को बजट का इंतजार, ग्रामीणों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी

बायला-मालकसर सड़क पर 2 फीट गहरे गड्ढे:PWD को बजट का इंतजार, ग्रामीणों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी

सरदारशहर : सरदारशहर में बायला से मालकसर को जोड़ने वाली 6 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क पर डामर की जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे आमजन का सफर मुश्किल हो गया है। इस मार्ग पर दो-दो फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिसके कारण आए दिन दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय इस सड़क से गुजरना जोखिम भरा होता है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क की मरम्मत के लिए दर्जनों बार ज्ञापन दिए गए हैं और पंचायत समिति की बैठकों में भी यह मुद्दा उठाया गया है, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। बायला सरपंच बृजलाल ढाका और मालकसर सरपंच मामराज मेघवाल ने भी कई बार इस समस्या को प्रमुखता से उठाया है।

पूर्व में पीडब्ल्यूडी (PWD) अधिकारियों ने बरसात का मौसम होने का हवाला देते हुए काम शुरू न करने की बात कही थी। हालांकि, मानसून समाप्त हुए काफी समय हो गया है, लेकिन सड़क निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है।

प्रशासनिक उपेक्षा से नाराज बायला और मालकसर के ग्रामीणों ने अब आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क का नवनिर्माण शुरू नहीं हुआ, तो वे चक्का जाम और प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

इस संबंध में, पीडब्ल्यूडी विभाग, सरदारशहर के एक्सईएन ने बताया, “सड़क की स्थिति हमारे संज्ञान में है। जैसे ही बजट स्वीकृत होकर आएगा, इस सड़क का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू करवा दिया जाएगा।”

Related Articles