[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में युवक से मारपीट कर बाइक छीनी:करणी माता मंदिर के पास मारपीट कर बाइक ले गए बदमाश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में युवक से मारपीट कर बाइक छीनी:करणी माता मंदिर के पास मारपीट कर बाइक ले गए बदमाश

सादुलपुर में युवक से मारपीट कर बाइक छीनी:करणी माता मंदिर के पास मारपीट कर बाइक ले गए बदमाश

सादुलपुर : सादुलपुर में एक युवक से मारपीट कर उसकी मोटरसाइकिल छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने शुक्रवार दोपहर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सूरतपुरा निवासी विक्रम सिंह गोस्वामी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने काम के सिलसिले में सूरतपुरा निवासी पृथ्वीराज धाणक से एक मोटरसाइकिल उधार ली थी। घटना 12 मार्च 2026 की शाम को हुई, जब विक्रम करणी माता मंदिर के पास पहुंचे थे।

रिपोर्ट के अनुसार, मंदिर के पास कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने विक्रम सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने उससे धक्का-मुक्की की और मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए।

अचानक हुई इस घटना से घबराकर विक्रम सिंह अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागा और घर चला गया। बाद में उन्होंने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित ने यह भी बताया कि वह हमलावरों के वाहनों के नंबर स्पष्ट रूप से नहीं देख पाए। पुलिस ने पीड़ित की सूचना पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles