[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी कॉपर स्मेल्टर को दोबारा शुरू नहीं करना क्षेत्रवासियों के साथ अन्याय: बृजेंद्र सिंह ओला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी कॉपर स्मेल्टर को दोबारा शुरू नहीं करना क्षेत्रवासियों के साथ अन्याय: बृजेंद्र सिंह ओला

खेतड़ी कॉपर स्मेल्टर को दोबारा शुरू नहीं करना क्षेत्रवासियों के साथ अन्याय: बृजेंद्र सिंह ओला

झुंझुनूं : झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने लोकसभा में नियम 377 और अतारांकित प्रश्न के माध्यम से खेतड़ी स्थित कॉपर कारखाने के बंद पड़े स्मेल्टर और रिफाइनरी संयंत्र का मुद्दा उठाया।

सांसद ओला ने कहा कि खेतड़ी का कॉपर कारखाना देश के प्रमुख तांबा उत्पादन केंद्रों में से एक रहा है और इससे सीधे व अप्रत्यक्ष रूप से हजारों परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है। स्मेल्टर और रिफाइनरी बंद होने से क्षेत्र के सैकड़ों कुशल युवाओं और श्रमिकों को रोजगार के अवसरों से वंचित होना पड़ा है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से तांबे की कम गुणवत्ता, अधिक प्रसंस्करण लागत और प्रदूषण नियंत्रण मानकों को पूरा करने में भारी निवेश की आवश्यकता का हवाला देकर संयंत्र को बंद किया गया है। साथ ही निवेश के लिए धन की कमी के कारण फिलहाल इसे दोबारा शुरू करना संभव नहीं बताया गया है।

सांसद ओला ने केंद्र सरकार से मांग की कि देश में खनिज संसाधनों के समुचित उपयोग और आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए खेतड़ी कॉपर कारखाने के स्मेल्टर और रिफाइनरी संयंत्र को आधुनिक तकनीक के साथ पुनः शुरू करने की ठोस योजना बनाई जाए।

उन्होंने कहा कि खेतड़ी का तांबा उद्योग केवल एक औद्योगिक परियोजना नहीं, बल्कि पूरे शेखावाटी क्षेत्र की आर्थिक धुरी रहा है। इसे पुनर्जीवित करना क्षेत्र के विकास और युवाओं के भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

Related Articles