अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट की डिग्री हासिल की:केंद्रीय स्कूल के 6 छात्रों को जिला कलेक्टर ने उनकी उपलब्धि पर किया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट की डिग्री हासिल की:केंद्रीय स्कूल के 6 छात्रों को जिला कलेक्टर ने उनकी उपलब्धि पर किया सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : केंद्रीय स्कूल चूरू के 6 छात्रों ने ताइक्वांडो में अंतरराष्ट्रीय ब्लैक बेल्ट की डिग्री हासिल की है। वर्ल्ड ताइक्वांडो, दक्षिण कोरिया द्वारा आयोजित परीक्षा में इन खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में केंद्रीय स्कूल चूरू के कक्षा 7 के छात्र वरुण जाखटिंया और गजेंद्र जाखटिंया भी शामिल हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिला कलेक्टर कार्यालय चूरू में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
जिला कलेक्टर अभिषेक सुराना ने सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनकी मेहनत की सराहना की। ताइक्वांडो कोच कविंद्र राठौर ने बताया कि ये सभी खिलाड़ी पिछले तीन वर्षों से लगातार कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ अभ्यास कर रहे हैं। उनके समर्पण के कारण ही उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की ब्लैक बेल्ट डिग्री मिली है।
कोच राठौर ने यह भी बताया कि इन खिलाड़ियों ने राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और कई स्थानों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने ताइक्वांडो को आत्मरक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास सिखाने वाली कला बताया।
इस मौके पर राजस्थान नायक समाज संयुक्त समिति के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मनोनीत पार्षद चूरू, रामेश्वर प्रसाद नायक ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि को पूरे चूरू जिले के लिए गर्व का विषय बताया। नायक ने उम्मीद जताई कि युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए ऐसे ही प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में ऐसी उपलब्धियां जिले के अन्य युवाओं को भी प्रेरित करेंगी और खेलों के प्रति उनकी रुचि बढ़ेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2059522


