[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस नेताओं ने सड़क पर चूल्हा बनाकर बनाई रोटी:कच्चे प्याज और मिर्ची के साथ खाई; सिलेंडर को माला पहनाकर दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कांग्रेस नेताओं ने सड़क पर चूल्हा बनाकर बनाई रोटी:कच्चे प्याज और मिर्ची के साथ खाई; सिलेंडर को माला पहनाकर दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस नेताओं ने सड़क पर चूल्हा बनाकर बनाई रोटी:कच्चे प्याज और मिर्ची के साथ खाई; सिलेंडर को माला पहनाकर दी श्रद्धांजलि

सीकर : सीकर में आज कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में कलेक्ट्रेट पर विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर चूल्हे पर रोटी बनाई और प्याज व मिर्च के साथ खाया। गैस सिलेंडर को माला पहनाकर सांकेतिक श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। आज गैस सिलेंडर आम आदमी की पहुंच से दूर हो गया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महंगाई का विरोध जताया। ईंटो से बने चूल्हे में लकड़ियां जलाकर रोटी बनाई।

होटल-ढाबों से लेकर मैस बंद होने से बच्चे परेशान

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी हर बार आपदा में अवसर की तलाश करते हैं। जब गैस सिलेंडर की कमी चल रही है, उसी समय गैस की कीमतें बढ़ाना बेहद गलत कदम है। देश में गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों और बेलगाम महंगाई के बीच इमरजेंसी के हालात बन गए हैं। पूरे देश में आमजन परेशान हैं, हॉस्टल्स में मैस बंद होने से बच्चे परेशान हैं। दिहाड़ी-मजदूरों को होटल-ढाबों पर खाना नहीं मिल रहा है।

केंद्र सरकार की विदेश नीति फेल

निवर्तमान सभापति जीवण खां ने कहा कि सिर्फ विपक्ष ही नहीं पूरे देश की जनता आज बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। केंद्र सरकार की विदेश नीति पूरी तरह फेल है। जब तक महंगाई पर नियंत्रण नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। केंद्र सरकार ने रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में कमी नहीं की तो कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान फतेहपुर विधायक हाकम अली, धोद विधायक प्रत्याशी जगदीश दानोदिया, किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष शिव भगवान नागा, सेवादल जिलाध्यक्ष रविकांत तिवारी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजू गोदारा, NSUI जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा, OBC मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेश सैनी, पूर्व पार्षद प्रेम सैनी आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles