[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ऑनलाइन सट्टे का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:दो दिन के रिमांड पर, जीजा फरार; घर में मिली पासवर्ड से लॉक अलमारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

ऑनलाइन सट्टे का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:दो दिन के रिमांड पर, जीजा फरार; घर में मिली पासवर्ड से लॉक अलमारी

ऑनलाइन सट्टे का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:दो दिन के रिमांड पर, जीजा फरार; घर में मिली पासवर्ड से लॉक अलमारी

नीमकाथाना : नीमकाथाना पुलिस ने क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी दीवातो की ढाणी निवासी धर्मपाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

घर से ऑनलाइल सट्टा चलाता था

एडीपी कौशल राठौड़ ने बताया कि 13 फरवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धर्मपाल अपने घर से ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहा है। इस सूचना के आधार पर जिला स्पेशल टीम और सदर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से मौके पर दबिश दी थी।

कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी धर्मपाल मौके से फरार हो गया था, लेकिन वहां मौजूद आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने नरेश के पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक सहित अन्य सामान बरामद किया था।

फरार चल रहे मुख्य आरोपी धर्मपाल को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय में पेश करने पर दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, ताकि मामले में आगे की पूछताछ की जा सके।

पासवर्ड लॉक अलमारी मिली

पुलिस के अनुसार, आरोपी धर्मपाल के घर से एक पासवर्ड से लॉक अलमारी भी मिली है। पुलिस को आशंका है कि इस अलमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री हो सकती है। उपखंड अधिकारी या सक्षम अधिकारी से अनुमति लेकर आरोपी से पासवर्ड प्राप्त कर अलमारी खुलवाई जाएगी और उसमें मिले सामान की जांच कर जब्त किया जाएगा।

एडीपी ने यह भी बताया कि इस मामले में धर्मपाल का जीजा भी शामिल है, जो फिलहाल फरार है। डाबला पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच डाबला थाना अधिकारी विजयपाल द्वारा की जा रही है।

Related Articles