[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में पिकअप-बाइक में भिड़ंत, दो भाइयों की मौत:एक युवक गंभीर घायल, जयपुर रेफर; शादी का सामान ले जा रहे थे तीनों

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में पिकअप-बाइक में भिड़ंत, दो भाइयों की मौत:एक युवक गंभीर घायल, जयपुर रेफर; शादी का सामान ले जा रहे थे तीनों

सरदारशहर में पिकअप-बाइक में भिड़ंत, दो भाइयों की मौत:एक युवक गंभीर घायल, जयपुर रेफर; शादी का सामान ले जा रहे थे तीनों

सरदारशहर : चूरू में बाइक और पिकअप में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो भाइयों (मामा-बुआ के) की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। हादसा सरदारशहर में जैतसीसर और बरजांगसर के बीच बुधवार रात करीब 8 बजे हुआ। तीनों युवक साडासर से बरजांगसर की तरफ जा रहे थे।

शादी का सामान लेने जा रहे थे

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बरजांगसर गांव में एक शादी का कार्यक्रम था। बाइक पर सवार तीनों युवक साडासर से बरजांगसर जा रहे थे और शादी से संबंधित सामान ले जा रहे थे।

हादसे के बाद तीनों घायलों को सरदारशहर उपजिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर्स ने भवानी और कार्तिक को मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद तीनों घायलों को सरदारशहर उपजिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर्स ने भवानी और कार्तिक को मृत घोषित कर दिया।

पिकअप की टक्कर से सड़क पर गिरे

जैतसीसर के पास सामने से आ रही एक पिकअप ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दो की मौत, एक गंभीर घायल

घायलों को तुरंत निजी वाहनों से राजकीय उप जिला अस्पताल सरदारशहर पहुंचाया गया। डॉ. किशन सिहाग, डॉ. संदीप चाहर और भंवरलाल सारण ने जांच के बाद भवानी पारीक (20) पुत्र शिवभगवान, निवासी बरजांगसर और कार्तिक पारीक (16) पुत्र सीताराम, निवासी सरदारशहर को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों युवकों की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार, मृतक भवानी और कार्तिक रिश्ते में मामा-बुआ के भाई लगते थे।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन हॉस्पिटल पहुंचे। शादी का घर मातम में बदल गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन हॉस्पिटल पहुंचे। शादी का घर मातम में बदल गया।

हादसे में घायल तीसरे युवक भरत पारीक (18) पुत्र दीपक पारीक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर के हायर सेंटर रेफर किया गया है। पिकअप ड्राइवर जैतसीसर निवासी विजयपाल स्वामी को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान तोलासर के पूर्व सरपंच महेंद्र सिहाग, बरजांगसर के संतोष पारीक, पूर्व सरपंच रामलाल शर्मा, भैराराम पारीक, परमेश्वरलाल पारीक और सुरेश तिवाड़ी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

​भानीपुरा पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है। हालांकि, देर रात तक पुलिस में कोई औपचारिक मामला दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है

Related Articles