[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

21 ऊंटगाड़ियों पर सजकर निकली हेल्थ ऑफिसर की बारात:दो घंटे में डॉक्टर दुल्हन के गांव पहुंची, दो दिन पहले भाई की भी बारात इसी तरह निकली थी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

21 ऊंटगाड़ियों पर सजकर निकली हेल्थ ऑफिसर की बारात:दो घंटे में डॉक्टर दुल्हन के गांव पहुंची, दो दिन पहले भाई की भी बारात इसी तरह निकली थी

21 ऊंटगाड़ियों पर सजकर निकली हेल्थ ऑफिसर की बारात:दो घंटे में डॉक्टर दुल्हन के गांव पहुंची, दो दिन पहले भाई की भी बारात इसी तरह निकली थी

श्रीमाधोपुर : कार, जीप और बस से बारात लेकर जाना एक आम बात है। मगर 21 ऊंटगाड़ियों पर सजकर जब बारात निकली तो हर कोई उसे देखने लग गया। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की शादी में ये अनोखा नजारा देखने को मिला।

सीकर जिले के मूंडरू के कोलवा मोड से बुधवार शाम 6 बजे व्यापारी छाजूराम सैनी के छोटे बेटे सुभाष सैनी की बारात निकली। गांव से निकली ये बारात इसलिए अनोखी थी कि इसमें 200 बाराती 21 ऊंटगाड़ियों में सवार होकर 6 किलोमीटर दूर गांव खुर्रमपुरा पहुंचे। इस दौरान हर जगह बारात को देखने के लिए लोग पहुंचे। 9 मार्च को छाजूराम सैनी के बड़े बेटे डॉ.कमलेश सैनी की बारात भी 9 किलोमीटर दूर लिसाडिया गांव पहुंची थी।

देखिए बारात से जुड़ी तस्वीरें…

बारात के लिए ऊंटगाड़ियों को विशेष रूप से सजाया गया।
बारात के लिए ऊंटगाड़ियों को विशेष रूप से सजाया गया।
21 ऊंटगाड़ियों पर सवार होकर 200 लोग निकले।
21 ऊंटगाड़ियों पर सवार होकर 200 लोग निकले।
बारात में सबसे आगे डीजे, पीछे घोड़ी दूल्हा और पीछे ऊंटगाड़ियों पर बाराती निकले।
बारात में सबसे आगे डीजे, पीछे घोड़ी दूल्हा और पीछे ऊंटगाड़ियों पर बाराती निकले।
ऊंटगाड़ियों में बैठकर नाचते-गाते बाराती।
ऊंटगाड़ियों में बैठकर नाचते-गाते बाराती।
बारातियों ने नाचते गाते हुए 6 किलोमीटर का सफर दो घंटे में तय किया।
बारातियों ने नाचते गाते हुए 6 किलोमीटर का सफर दो घंटे में तय किया।

व्यापारी छाजूराम सैनी ने बताया- मेरे बेटे सुभाष सैनी की शादी खुर्रमपुरा निवासी महावीर सैनी की बेटी डॉ. अंजू सैनी से तय हुई थी। महावीर सैनी मध्यप्रदेश में होटल चलाते हैं।

छाजूराम ने बताया- दोनों बेटों की बारात की दूरी ज्यादा नहीं थी। ऐसे में पुरानी यादों को जीवित करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए तय किया कि बारात ऊंटगाड़ी से लेकर जाएंगे।

बड़े भाई की बारात भी ऊंटगाड़ियों से निकली

छाजूराम ने बताया कि पहले के समय में भी बारातें ऊंटगाडियों से जाया करतीं थीं। मेरे पिता की भी बारात ऊंटगाड़ियों से गईं थीं। मगर अधुनिकता के दौर में ये परंपरा कम होती जा रही है। 9 मार्च को बड़े बेटे डॉ. कमलेश सैनी की बारात भी ऊंटगाड़ियों से ही गई थी। कमलेश की एक साल पहले ही दौसा में पोस्टिंग हुई थी।

दो घंटे में खुर्रमपुरा पहुंची बारात

शाम 6 बजे निकली बारात रात 8 बजे खुर्रमपुरा गांव पहुंची। इस दौरान बाराती ऊंटगाड़ियों पर सवार होकर डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए चले। खुर्रमपुरा गांव की सीमा पर बारातियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

दूल्हा यूपी में और दुल्हन हरियाणा में है पोस्टेड

छाजूराम ने बताया-दूल्हा सुभाष सैनी उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) के पद पर कार्यरत हैं। 2023 में सुभाष का चयन हुआ था। जबकि दुल्हन अंजू सैनी एक डॉक्टर हैं। डॉ. अंजू बीएएमएस हैं। उनकी पोस्टिंग हरियाणा के नारनौल स्थित बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक कॉलेज एंड अस्पताल में है।

Related Articles