[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर में घुस कर लेपर्ड ने महिला पर हमला किया:सुबह से रिहायशी इलाकों में घूम रहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

घर में घुस कर लेपर्ड ने महिला पर हमला किया:सुबह से रिहायशी इलाकों में घूम रहा

जयपुर और सीकर की टीमें पहुंचीं, 7 घंटे बाद रेस्क्यू कर पिंजरे में किया कैद

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रींगस : सीकर जिले के रींगस शहर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक पैंथर ने महिला पर हमला कर दिया। वार्ड संख्या 23 स्थित सामोता के नोहरे के पास घर से बाहर निकली महिला पर पैंथर ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला आची देवी को परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाने पर पैंथर वहां से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। सूचना पर पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा वन विभाग को भी जानकारी दी गई।

वन विभाग की टीम ने इलाके में पैंथर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद पैंथर को पिंजरे में कैद कर लिया गया। इसके बाद वन विभाग की टीम उसे सुरक्षित रूप से पहाड़ी क्षेत्र में छोड़ने के लिए रवाना हो गई।

रेस्क्यू अभियान के दौरान विधायक सुभाष मील, उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार, वन विभाग के सहायक वन संरक्षक श्रवण बाजिया, थानाधिकारी सुरेश कुमार सहित वन विभाग व पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही। पैंथर के पकड़े जाने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।

लेपर्ड के मूवमेंट की PHOTOS…

लेपर्ड सुबह करीब 11 बजे छलांग लगाकर दीवार से छत पर चढ़ा।

लेपर्ड सुबह करीब 11 बजे छलांग लगाकर दीवार से छत पर चढ़ा।
छत पर कुछ देर बैठे रहने के बाद लेपर्ड दूसरे घर की ओर उतर गया।
छत पर कुछ देर बैठे रहने के बाद लेपर्ड दूसरे घर की ओर उतर गया।
घर के आंगन में लेपर्ड कुछ इस तरह घूमता रहा।
घर के आंगन में लेपर्ड कुछ इस तरह घूमता रहा।
लेपर्ड के हमले में घायल बुजुर्ग महिला को सीकर के रिंगस स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
लेपर्ड के हमले में घायल बुजुर्ग महिला को सीकर के रिंगस स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles