[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डीएसओ बोलीं-एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर घबराने की जरूरत नहीं:कहा-कालाबाजारी करने पर होगी सख्त कार्रवाई; अफवाहों पर ध्यान न दें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डीएसओ बोलीं-एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर घबराने की जरूरत नहीं:कहा-कालाबाजारी करने पर होगी सख्त कार्रवाई; अफवाहों पर ध्यान न दें

डीएसओ बोलीं-एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर घबराने की जरूरत नहीं:कहा-कालाबाजारी करने पर होगी सख्त कार्रवाई; अफवाहों पर ध्यान न दें

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर जिला रसद अधिकारी (DSO) डॉ. निकिता राठौड़ ने स्पष्ट किया है कि जिले में रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और उपभोक्ताओं को घबराने की कतई आवश्यकता नहीं है।

डॉ. राठौड़ ने बताया कि विभाग जिले में एलपीजी की उपलब्धता पर लगातार नजर बनाए हुए है। तेल कंपनियों के साथ लगातार कॉर्डिनेशन किया जा रहा है। जिले में गैस का स्टॉक पर्याप्त बना रहे। इसके साथ ही उन्होंने आमजन से अपील भी ​की है कि अफवाहों पर ध्यान न दे। इसके साथ ही कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डीएसओ बोलीं- गैस एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश

जिला रसद अधिकारी ने कहा कि जब लोग डर के कारण जरूरत से ज्यादा सिलेंडर की बुकिंग या स्टॉक शुरू कर देते है। इससे व्यवस्था बिगड़ रही है। प्रशासन ने जिले की सभी गैस एजेंसियों को सख्त हिदायत दी है कि वे उपभोक्ताओं पर किसी भी प्रकार का दबाव न बनाएं और होम डिलीवरी की व्यवस्था को प्राथमिकता दें। वितरण प्रक्रिया में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डॉ. निकिता राठौड़ ने चेतावनी दी है कि यदि कोई गैस वेंडर, एजेंसी या अन्य व्यक्ति गैस सिलेंडरों की जमाखोरी करता है, बाजार में कृत्रिम अभाव पैदा करता है, या निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर गैस बेचता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही प्रशासन ने अपील की है कि ​यदि कहीं भी कालाबाजारी और अवैध स्टॉक की जानकारी मिलती है तो इसकी जानकारी शेयर करें।

डीएसओ की ओर से जिले में लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
डीएसओ की ओर से जिले में लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

Related Articles