खेतड़ी में शिक्षा विभाग ने साक्षरता अभियान शुरू किया:ग्रामीण इलाकों में लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना लक्ष्य, बच्चों को बहतर सुविधाएं देने पर रहेगा जोर
खेतड़ी में शिक्षा विभाग ने साक्षरता अभियान शुरू किया:ग्रामीण इलाकों में लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना लक्ष्य, बच्चों को बहतर सुविधाएं देने पर रहेगा जोर
खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे में गुरुवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम अभियान शुरू किया गया। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। एसीबीईओ राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर अभियान को रवाना किया।
प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा के प्रति जागरूक करना लक्ष्य
एसीबीईओ राजेश कुमार ने बताया- यह अभियान नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत शुरू किया गया है। इसका मुख्य लक्ष्य साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षित करना है। इसके लिए एक जिंगल प्रचार अभियान चलाया जाएगा।
यह जिंगल प्रचार अभियान अगले चार दिनों तक पूरे ब्लॉक की पंचायतों में भेजा जाएगा। इस पहल के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को नवभारत साक्षरता अभियान से जोड़ा जाएगा, ताकि कोई भी शिक्षा से वंचित न रहे।
स्कूलों का नामांकन होगा शुरू
राजेश कुमार ने यह भी बताया- आगामी समय में स्कूलों में नामांकन का दौर शुरू होने वाला है। राजकीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग विशेष तैयारी कर रहा है। वर्तमान में सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर काफी बेहतर हुआ है, जिससे बच्चों के कौशल में भी वृद्धि हो रही है।
स्कूलों में सुविधाएं होंगी और बहतर
इसके अलावा, स्कूलों में सुविधाओं का विस्तार कर बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान आमजन को नवभारत साक्षरता अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर ब्लॉक साक्षरता प्रभारी अश्विनी शर्मा, एसीबीईओ अनिता चौधरी, आरपी भानूप्रकाश, राजेंद्र सैनी, लक्ष्मीकांत मीणा, राहुल कुमार, हवासिंह, नानूराम और सतपाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2059187


