महात्मा गांधी शहीद घनश्याम राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय इण्डाली, झुंझुनूं
इण्डाली स्कूल द्वारा आयोजित सामुदायिक चौपाल में उमड़ी अभिभावकों की भीड़
झुंझुनूं : झुंझुनूं के निकटवर्ती ग्राम पंचायत इण्डाली के महात्मा गांधी शहीद घनश्याम राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आज सुबह से ही उत्सव का माहौल रहा। पुरुष अभिभावकों के साथ 2 महिलाओं में भी बड़ा जोश व उल्लास देखा गया। अवसर था गांव के चौक पर स्कूल द्वारा सामुदायिक चौपाल के आयोजन कार्यक्रम का।
नामांकन अभिवृद्धि के लिए यह नवाचार हुआ जिसकी थीम थी स्कूल चला समुदाय के द्वार। सस्था प्रधान सुरेन्द्र कुमार डूडी ने बताया कि आज सुबह प्रवेश विज्ञप्ति जारी करने के उपलक्ष्य में सामुदायिक चौपाल आयोजित की गई। समुदाय की तरफ से सर्वप्रथम स्कूल स्टॉफ का तिलकार्चन कर एवं मालाओं के द्वारा अभिनन्दन किया गया।
पूर्व सरपंच प्रेम सिंह ने समुदाय की ओर से स्वागत भाषण दिया। प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार डूडी ने चौपाल के उद्देश्य स्पष्ट करते हुए शाला स्टॉफ की कुशलता एवं उनके द्वारा दी जा रही गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर प्रकाश डाला। साथ ही राज्य सरकार की फलेगशिप योजनाओं की जानकारी दी। डूडी ने अपनी तरफ से पिचानवें प्रतिशत से अधिक अंक लाकर बोर्ड परीक्षा में स्कूल टॉप करने वाले विधार्थी को एक लाख रुपये की स्कूटी देने व प्रत्येक गार्गी को चांदी का सिक्का देने की घोषणा की।
व्याख्याता अविता सांगवान ने साइन्स, मैथ्स, जीव विज्ञान व कृषि संकाय के क्षेत्र में अवसरों पर प्रकाश डाला। व्याख्याता सरिता बड़सरा ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के टिप्स सुझाए। व. अ. सुशील कुमार ने गुणवतापूर्ण शिक्षा दिये जाने का भरोसा दिलाया। एनटीटी अध्यापिका प्रेरणा कालेर ने बाल वाटिका में बाल विकास पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर शाला स्टॉफ के अतिरिक्त सेवानिवृत अध्यापक बाबूलाल, रणवीर कांटीवाल, विद्याद्यर बिकुनिया, भागीरथमल कांटीवाल, गिरधारी लाल, नागरमल कांटीवाल, जमनाधर पाथिर, प्रताप बिकुनिया, विजयपाल महला, मनफुल लाम्बा, ओम प्रकाश कांटीवाल, जगदीश पाथिर, फूलाराम भगत विनोद, शिशेन्द्र, आनन्द, संदीप, विशाल, वार्डपंच लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अन्त में संस्था प्रधान सुरेन्द्र कुमार डूडी ने समुदाय के सभी बालक-बालिकाओं को इण्डाली के राजकीय अंग्रेजी स्कूल में दाखिला दिलाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप बुड़ानिया व बाबूलाल मीणा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2058478


