[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आम सड़क पर चलती महिलाओं को नशीला पदार्थ सुंघाकर पहने हुये गहनों की चोरी करने वाले दो आरोपीगण गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

आम सड़क पर चलती महिलाओं को नशीला पदार्थ सुंघाकर पहने हुये गहनों की चोरी करने वाले दो आरोपीगण गिरफ्तार

आम सड़क पर चलती महिलाओं को नशीला पदार्थ सुंघाकर पहने हुये गहनों की चोरी करने वाले दो आरोपीगण गिरफ्तार

सिंघाना : 17 नवम्बर 2025 को परिवादी संदीप कुमार पुत्र हरिराम उम्र 40 साल जाति अहीर व छाजुराम पुत्र जयमल राम उम्र 65 साल जाति अहीर निवासीगण मानपुरा थाना सिंघाना ने रिपोर्ट पेश की जिसमें बताया गया कि 15 नवम्बर 2025 को समय लगभग 12-15 पीएम को मेरी माता जी नारायणी देवी व पड़ौसी बिमला देवी दोनों मानपुरा में सत्संग में जा रहीं थी। सिंघाना बुहाना जाने वाले रास्ते पर उनके पिछे से एक गाड़ी आकर रूकी ओर उसमें बेठे व्यक्तियो ने बाबा श्याम के जाने का रास्ता पुछने के बहाने अपनी गाड़ी के पास बुलाया और नशीला पदार्थ सुंघा दिया जिससे दोनों महीलाओं ने अपनी सुध-बुध खो जाने से दोनों महीलाओं की गले में पहनी सोने की कण्ठीयां व कान की बालीयां आदि को चुरा ले गये।

इत्यादी रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस 2023 में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान आरंभ किया गया। प्रकरण में आरोपीगण की तलाश हेतु टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा 10 मार्च 2026 को आरोपी राजवीर पुत्र रघवीर नाथ जाति सपेरा उम्र 33 साल निवासी कन्होरा पुलिस थाना रोडाही जिला रेवाडी हरियाणा तथा दीवान उर्फ सुनिल पुत्र राजु नाथ जाति सपेरा उम्र 25 साल निवासी वार्ड नं. 17 दिनोद पुलिस थाना सदर भिवानी जिला भिवानी हरियाणा को प्रोडेक्शन वारंट पर जिला कारागृह से प्राप्त कर बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया। जिनसे गहनता से अनुसंधान जारी है।

पुछताछ एवं वारदातो का विवरण

आरोपियों ने पुछताछ में थिरपाली थाना हमीरवास, चंवरा मोड थाना गुढा, हरपालु हमीरवास, बैरासर राजगढ, कस्बा सिद्धमुख थाना सिद्धमुख जिला चुरू, भादरा, पिलानी, भिराणाी, हमीरवास, खण्डेला, सरदार शहर, मानपुरा थाना सिंघाना में चोरी करना स्वीकार किया है।

Related Articles